जमुई में 4 क्विंटल गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख नकद के साथ हथियार बरामद

HD News Desk
462 Views
2 Min Read

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जमुई पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी सफलता दर्ज की है।

टाउन थाना पुलिस ने चंदवारा इलाके में छापेमारी कर 4 क्विंटल से अधिक गांजा, 50 लाख रुपये नकद, दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया।

पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।
              पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।

लखीसराय समेत कई जिलों में सप्लाई 

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस घर पर छापा मारा गया, उसके तहखाने को स्टोर रूम बना कर गांजे की खेप रखी जाती थी। यह गांजा बंगाल से मंगाकर जमुई, लखीसराय, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर तक सप्लाई किया जाता था।

मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के भी हैं दो तस्कर 

गिरफ्तार आरोपियों में जमुई निवासी ऋषभ शामिल है, जो पहले भी गांजा तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। साथ ही मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के दो तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

कई दिनों से मिल रही थी सूचना

एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि कई दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उनके मुताबिक – “यह घर नशे की सप्लाई का मुख्य अड्डा बन चुका था। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस आगे भी सख्त अभियान चलाएगी।”

इस अभियान में एसपी, डीएसपी और भारी पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट साबित होगी।

Share This Article