यूट्यूब देखकर बम बना रहे थे बच्चे, फिर हुआ जोरदार धमाका..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
570 Views
2 Min Read

Muzaffarpur Blast News: बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को विस्फोट हुआ, जिसमें 5 बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में कुछ बच्चे यूट्यूब की मदद से पटाखा से बारूद निकाल कर बम बनाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान विस्फोट हो गया। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है, फिलहाल सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है। जोरदार धमाके के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, इधर सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

एक स्थानीय ने बताया कि ‘कुछ बच्चे यूट्यूब से बम बनाने की विधि सीख रहे थे, एक टॉर्च में माचिस की तिल्ली और पटाखे के बारूद को निकाल कर बच्चे बम बनाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें सभी बच्चे घायल हो गए। विस्फोट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।’

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची है। एसएसपी राकेश कुमार ने मामले की पुष्टि की, उन्होंने कहा कि ‘पुलिस की टीम मौके पर है, घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी है, जबकि चार बच्चे इससे घायल हैं। सभी घायल बच्चों का गायघाट पीएससी में इलाज चल रहा है, सभी बच्चे माचिस के बारूद और पटाखा के बारूद को निकाल कर बम बना रहे थे, बम को बनाने की कोशिश में ये हादसा हुआ है।

Share This Article