राबड़ी देवी की वजह से प्रदेश अध्यक्ष बने दिलीप जायसवाल, जानें कैसे..?

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
595 Views
1 Min Read

Bihar Political News: बिहार बीजेपी ने सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर दिलीप जायसवाल पर भरोसा जताया है। बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुक्रवार को विधान परिषद के सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी मेज थपथपाकर दिलीप जायसवाल को बधाई दी, इस दौरान दिलीप ने भी सभी नेताओं का धन्यवाद दिया और तीन दिन पुराना वाकया सुनाया।

राबड़ी देवी ने आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया

दिलीप जायसवाल ने कहा कि तीन दिन पहले मैं विपक्ष का नेता बनाए जाने पर राबड़ी देवी को बधाई देने गया था, उन्होंने मुझे आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया था। कभी-कभी बातें लग जाती हैं, हो सकता है राबड़ी देवी का आशीर्वाद मुझे लग गया हो।

सभी नेताओं ने जायसवाल को दी बधाई

पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि दिलीप जायसवाल विधान परिषद के सदस्य हैं, उन्हें बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की बधाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राबड़ी देवी और सम्राट चौधरी जैसे नेताओं के जरिए इस सदन को कई बार ऐसा गौरव मिला है। जायसवाल को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, संजय मयूख और सुनील कुमार सिंह ने भी बधाई दी।

Share This Article