बिहार के राज्यपाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, पिता की वर्दी पहनकर पहुंचा शख्स फिर…

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
515 Views
1 Min Read

बिहार के मोतिहारी से राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। दरअसल एक शख्स अपने पिता की जगह ड्यूटी करने पहुंचा था, इस दौरान उसने सेल्फी भी लीं। फोटो वायरल होने के बाद अब राज्यपाल की सुरक्षा में चूक की बात सामने आने लगी है।

बताया जा रहा है कि रामजतन यादव जो कि घोड़ासहन थाने में चौकीदार हैं, उनकी ड्यूटी राज्यपाल की सुरक्षा में लगी हुई थी, लेकिन उनकी जगह उनका बेटा जयप्रकाश यादव पुलिस की वर्दी पहनकर अपने पिता की जगह ड्यूटी करने पहुंच गया। इसी दौरान जयप्रकाश ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ सेल्फी लीं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, फोटो वायरल होने के बाद राजेंद्र आर्लेकर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फोटो वायरल होने के बाद लोग अब सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि ‘कैसे किसी सुरक्षाकर्मी की जगह उसका बेटा ड्यूटी करने पहुंच गया, यह सुरक्षा व्यवस्था में बहुत बड़ी लापरवाही है।’ फिलहाल इसे लेकर मोतीहारी एसपी कांतेश मिश्रा ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

Share This Article