तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल स्कॉर्ट गाड़ी का एक्सीडेंट, चालक की मौके पर मौत, 6 जवान घायल

sweetysharma
2k Views
1 Min Read

पूर्णिया: जिले से बड़ी खबर आ रही है जहाँ पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा में पूर्णिया मे भीषण सड़क हादसा पूर्णिया के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बेलोरी पनोरमा हाइट के समीम पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव स्कॉट में शामिल गाड़ी और एक कार में भीषण टक्कर हो गई।इस टक्कर में पुलिस स्कॉट गाड़ी के चालक की मौत हो गई है।

स्कॉट में शामिल गाड़ी पूर्णिया पुलिस की थी

वहीं इस घटना में 6 पुलिसकर्मी समेत कई सिविलियन पुलिस कर्मी घायल हैं। जिसका इलाज पूर्णिया जीएचसीएच में चल रहा हैं। स्कॉट में शामिल गाड़ी पूर्णिया पुलिस की थी वही मृतक पुलिसकर्मी चालक की पहचान मो हलीम के रूप में की गई हैं जो पूर्णिया के मधुबनी टी ओ पी थाना क्षेत्र का रहने वाला हैं। घटना की सूचना पूर्णिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा एवं सदर डीएसपी पुष्कर कुमार पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली है।

Share This Article