मोकामा फायरिंग मामले में अनंत सिंह ने किया बाढ़ कोर्ट में सरेंडर

HD News Desk
375 Views
1 Min Read

मोकामा, एचडी न्यूज।    मोकामा से एक बड़ी खबर सामने आई है। गोलीकांड में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अब उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा अनंत सिंह के समर्थक रोशन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस मामले पर बाढ़ के एएसपी राकेश कुमार ने कहा कि कल से पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई थी, पुलिस इस मामले में सबूत खंगाल रही थी। पुलिस के दवाब में अनंत सिंह ने सरेंडर किया था। अब उन्हे बेउर जाईल भेजने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार की सुबह सोनू सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। सोनू सिंह ने पचमहला थाने में सरेंडर किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article