पानी भरे गड्ढे में टोटो पलटने से हुई मासूम बच्ची की मौत

sweetysharma
599 Views
1 Min Read

भागलपुर:  नाथनगर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोडिया पचकटिया में पानी से भरे गड्ढे में टोटो पलटने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची भतोरिया गंगा प्रसाद इलाके के रहने वाली हैं। पूरन दास की डेढ़ साल की बेटी का नाम विशाखा कुमारी हैं। पूरण दास बच्ची को डॉक्टर से दिखाकर घर लौट रहा था, तभी बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। भदोरिया के ग्रामीणों ने बताया कि इस गड्ढे में गांव की नली व बारिश का पानी जमा रहता हैं, कई बार फिसल कर स्कूली बच्चों व बूढ़े इस गड्ढे में गिर चुके हैं।

Share This Article