बिजली के खंबे से टकराई कार, 4 जख्मी और एक की हुई मौत

HD News Desk
646 Views
1 Min Read

सहरसा, एचडी न्यूज।  सहरसा जिले के बैजनाथपुर गम्हरिया मुख्य मार्ग मे सपहा के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकरा गयी। उसपे सावार 5 लोगों की मौके पर ही एक की मौत हो गई। चार गंभीर रूप से जख़्मी है। इनका ईलाज स्थानीय लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज मे चल रहा है।

मृतक मधेपुरा जिले के परमानन्दपुर थाना क्षेत्र के बरदहा गांव का निवासी है।मृतक की पहचान सतीश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार के रूप मे हुई है। जख़्मी मे 25 वर्षीय सोनू कुमार, 55 वर्षीय बलदेव कामत, 25 वर्षीय भूषण कुमार और 26 वर्षीय भूषण शामिल है। सभी मधेपुरा जिले घेलाड़ थाना क्षेत्र रामपुर के निवासी है। मृतक ऋतिक मेडिकल के क्षेत्र मे एमआर का काम किया करता था। वह दो भाइयों मे सबसे छोटा था। मृतक के परिजन ने बताया कि बीते रात 2 बजे सभी कार मे सवार होकर अररिया से वापस लौट रहे थे, तभी सपहा के समीप कार बिजली के खम्बे से टकरा गयी। ऋतिक की मौत से पूरा परिवार गमगीन है।

Share This Article