मोकामा में अनंत सिंह बोले- विरोधी की जमानत जब्त करा देंगे, ललन सिंह ने की तारीफ; नीरज कुमार पोस्टर में भी नहीं दिखे

HD News Desk
691 Views
3 Min Read
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर अनंत सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह।

मोकामा विधानसभा क्षेत्र के मोर में  मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह थे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जनता के बीच अच्छा लगता है

वहीं, बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कहा किउन्हें जनता के बीच अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि वह एनडीए में शामिल है और एनडीए में शामिल होने के लिए क्या करेंगे वह एनडीए के ही सदस्य हैं।

‘कुछ लोग कहते थे कि यह पार्टी में रहकर ही जीतते हैं तो हम निर्दलीय जीत कर भी दिखा दिए। कुछ विरोध करने वाले लोगों का वह नाम भी पसंद नहीं करते हैं, कितने वोटो से जीतने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके विरोध में खड़ा होने वालों का वह जमानत जब्त करा देंगे। जनता उसके साथ है। जो भी उनके विरोध में खड़ा होंगे जनता उनकी जमानत जब्त करा देगी।’

नीरज कुमार की नहीं दिखी तस्वीर

अनंत सिंह के पहुंचने के 15 मिनट बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह कार्यक्रम में पहुंचे। अनंत सिंह मंच पर काफी देर तक उनके इंतजार में खड़े रहे। एनडीए के बैनर और पोस्टर पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार और भाजपा के स्थानीय नेता ललन सिंह की तस्वीर नहीं दिखी। इस बार अनंत सिंह को एनडीए में कुछ स्थानीय नेताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने की तारीफ

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमकर तारीफ की। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। देश की अर्थव्यवस्था को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है।

सीएम नीतीश कुमार के राज में नहीं हुआ नरसंहार

वहीं, मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में एक भी नरसंहार नहीं होने दिया है। पहले कितने नरसंहार होते थे। पहले 2005 में बिहार की अर्थव्यवस्था क्या थी, आज नीतीश कुमार ने कहां पहुंचा दिया है।

 

Share This Article