जद (यू) का “मिशन 225”: बूथ समिति बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नीतीश की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने का आह्वान

“बूथ जीतो - चुनाव जीतो” का मूलमंत्र ही ‘मिशन 225’

HD News Desk
1.7k Views
2 Min Read

पटना, 30 जून। ( प्रशांत कुमार “प्रणय” )

जनता दल (यू) ने पंचायतवार/वार्डवार बूथ समिति की द्वितीय चरण की बैठकों के दूसरे दिन सोमवार को राज्यभर में सफल आयोजन किया। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “बूथ जीतो – चुनाव जीतो” का मूलमंत्र ही ‘मिशन 225’ और “2025 में 225 और फिर से नीतीश” के संकल्प को साकार करने का आधार बनेगा।

कुशवाहा ने कहा कि बीते 20 वर्षों में बिहार में हुए विकास और सुशासन का ट्रैक रिकॉर्ड जद (यू) की सबसे बड़ी राजनीतिक पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं और विपक्ष के दुष्प्रचार से जनता को सतर्क करें। उन्होंने विपक्ष पर ‘झूठ फैलाओ और क्रेडिट चुराओ’ की मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की जनता अब जागरूक हो चुकी है।

बैठक में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद विकल, वरीय नेता अनिल कुमार, परमहंस कुमार समेत कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। गांधी जी ने कहा कि संगठन के हर स्तर पर साझा समन्वय और सहयोग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को और मजबूत करना है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार और बूथ स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर दिया।

क्या आपको लगता है जद (यू) का “मिशन 225” पूरा हो पाएगा?

Share This Article