जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी हेतु गठित जद(यू0) के अग्रिम टीम की हुई बैठक

HD News Desk
502 Views
1 Min Read

आगामी 24 नवम्बर से 15 दिसंबर तक चलने वाले जद(यू0) जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी हेतु गठित अग्रिम टीम की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित की गई. इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से मौजूद माननीय विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, माननीय विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’ एवं प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (स्थापना) चंदन कुमार सिंह ने अग्रिम टीम के सभी सदस्यों के साथ भावी कार्य-योजनाओं पर विस्तृत चर्चा-विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल एवं प्रो0 नवीन आर्य चंद्रवंशी समेत अग्रिम टीम के सदस्य पूर्व विधानपार्षद राजू यादव, नंदकिशोर कुशवाहा,  विद्यानंद विकल, रंजीत झा, अमर सिंह, मो0 अकबर अली,  रतन पटेल, मो0 जमाल,  भीम पटेल,  विशाल शाह, मो0 शौकत अली एवं मुकेश जैन बैठक में शामिल हुए.

Share This Article