झारखंड-महाराष्ट्र समेत उप-चुनाव में बिहार के सभी चार सीटों पर जीत दर्ज करेगा एनडीए : मदन सहनी

HD News Desk
434 Views
1 Min Read

जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय मैँ  पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मदन सहनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा उप-चुनाव में जनता ने गोलबंद होकर एनडीए के पक्ष में मतदान किया है और सभी 4 विधानसभा सीटों पर हमारी जीत पक्की है। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में भी एनडीए गठबंधन का पलड़ा भारी है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में नीतीश सरकार ने नए कीर्तिमान गढ़े हैं। पंचायती राज एवं नगर निकायों में 50 फीसदी आरक्षण और सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण देकर हमारे नेता ने आधी आबादी को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है।

Share This Article