पूर्व विधायक मंत्री लुईस मरांडी ने दिया इस्तीफा, बीजेपी को लगा बड़ा झटका

HD News Desk
814 Views
2 Min Read

रांची: एक बार फिर से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है| भाजपा के पूर्व विधायक मंत्री लुईस मरांडी ने इसतीतिफ दे दिया है| पूर्व विधायक घाटशिला लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक बहरागोड़ा कुणाल षाड़ंगी, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली, पूर्वी सिंहभूम के भाजपा जिलाध्यक्ष बारी मुर्मू व भाजपा नेता बास्को बेसरा पार्टी ने एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत सोमवार की रात झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। सभी नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रांची स्थित आवास पर मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल किया। लुईस मरांडी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी एक तरफा निर्णय लेती है और इसके साथ यह भी कहा कि पार्टी में महिलाओं के सम्मान जैसी कोई बात नहीं है।

कुणाल सारंगी ने आभार व्यक्त किया, वही गणेश महली ने हमला बोला

भाजपा से निकल के झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्य बनने के बाद कुणाल सारंगी ने कहा कि यह उनके लिए घर वापसी है। उन्होंने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेवारी देगी उसे में बखूबी निभाऊँगा। वही दूसरी और गणेश महली ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होते ही सीधे तौर पर चंपाई सोरेन पर बड़ा हमला बोला है। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी में चंपाई सोरेन के शामिल होने के साथी उन्होंने पार्टी को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया है। गणेश महली ने कहा कि ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए सरायकेला खरसावां में काम करना उनके लिए स्वाभाविक नहीं था।

Share This Article