मछली के बाद तेजस्वी-सहनी ने नारंगी खाते हुए शेयर किया वीडियो, पूछा- इसके रंग से तो वो नहीं चिढ़ेंगे? 

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
928 Views
2 Min Read

PATNA : पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मछली के बाद हेलीकॉप्टर में नारंगी खाते वीडियो शेयर किया है। नवरात्रि के पहले दिन तेजस्वी यादव ने मछली खाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसके बाद मछली पर बयानबाजी होने लागी। हालांकि, इसमें उन्होंने तारीख भी डाली थी। तिथि नवरात्र से एक दिन पहले की थी।

मछली वाले वीडियो को लेकर भाजपा नेताओं ने तेजस्वी यादव पर फर्जी सनातनी होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्होंने भी पलटवार किया था। अब आरजेडी नेता ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुकेश सहनी के साथ हेलीकॉप्टर में नारंगी खा रहे हैं।

तेजस्वी ने नारंगी खाते हुए वीडियो शेयर कर लिखा है, “हैलो फ्रैंड्स, आज हेलीकॉप्टर में नारंगी पार्टी हुई। ऑरेंज के रंग से तो वो नहीं ना चिढ़ेंगे?”

वीडियो में मुकेश सहनी बोल रहे हैं- हम लोग आज संतरा खा रहे हैं, लेकिन भाजपा वालों को तकलीफ होगी कि हम लोग ऑरेंज क्यों खा रहे हैं? इसको भी वो लोग धर्म से जोड़ देंगे।

वहीं, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी से भी इस वीडियो को लेकर भाजपा पर तंज करते हुए कहा, “अब बताइए हम लोग न कुछ खाएं, न पीएं। वो लोग चाहते हैं कि गरीब पिछड़ा, मल्लाह का बेटा नमक-रोटी खाए। हम लोग अच्छा खाना नहीं खाएं। एक तो समय नहीं मिलता है। दिन-रात प्रचार करते हैं। यही समय मिलता है कि वापसी के समय कुछ खा पी लें। ताकि शरीर में थोड़ी शक्ति रहे।

Share This Article