सड़क हादसे में दो युवक की हुई मौत, एक फौजी था और एक करता था पढ़ाई

sweetysharma
790 Views
2 Min Read

भागलपुर: अकबरनगर थाना क्षेत्र चौक के समीप दो बाइक पर सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे कि उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भागलपुर के तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अकबरनगर चौक के समीप उसे रौंद दिया। जिससे कि दोनों युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। रक्त ज्यादा बह जाने से दोनो युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

छुट्टी पर आया था, मार्केट जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया

मरने वाले की पहचान सुबोध राय के 30 वर्ष के पुत्र आर्मी जवान मनोज कुमार एवं दूसरा उदय कुमार राय के पुत्र पल्लव कुमार (25) के रूप में की गई है। आपको बता दे कि मृतक मनोज कुमार फौज में है। जम्मू कश्मीर में उसकी पोस्टिंग है। हाल ही में छुट्टी पर आया था, मार्केट जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। जिसमें उसकी मौके पर ही जान चली गई।। जबकि दोस्त पल्लव कुमार की भी इस हादसे में जान चली गई। पल्लव पढ़ाई करता था।

Share This Article