पटना के बिहटा में एक्सिस बैंक से 17 लाख की लूट, 4 बदमाशों ने 10 मिनट में हथियार के दम पर लूटा

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
537 Views
3 Min Read

बिहार में लूट की बात आम हो गई है। आए दिन लगातार लूटपाट, छिंनतई और चोरी होते रहती है। पटना के बिहटा में एक्सिस बैंक में शनिवार को लूट की घटना घटी है। शाखा से 17 लाख की लूट हुई है। ग्राहक गणेश चौधरी से 41 हजार और एक माइक्रो फाइनेंस कर्मी से करीब 1 लाख 45 हजार लूट लिए। इस तरह कुल 18 लाख 82 हजार की लूट हुई है। चार नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

नकाबपोश बदमाश सुबह 11.41 बजे अपराधी बैंक में घुसे थे। सिर्फ 10 मिनट में लूट की बड़ी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। बिहटा-मनेर मुख्य मार्ग पर बिहटा थाने से 3 किलीमीटर दूरी पर देवकुली गांव स्थित एक्सिस बैंक में लूट हुई है। हथियार के बल पर बैंक के तिजोरी से 17 लाख, ग्राहक से 41 हजार और फाइनेंस कर्मी से 1 लाख 45 हजार लूट लिए।

जानकारी के मुताबिक दो अपराधी पहले बैंक के अंदर घुसे थे। इसके बाद तीसरा आया। चौथा बाहर ही खड़ा था। अपराधी फोन पर लगातार किसी से बात कर रहे थे। घटना के बाद सभी बाइक से मनेर की ओर भाग निकले। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

गणेश चौधरी ने कहा कि बैंक पैसा जमा कराने के लिए आया था। इस बीच कुछ अपराधी बैंक में घुसे। सबके हाथ में हथियार था, मेरे कनपटी पर भी गन सटा दिया था। मुझसे कहा कि पैसा दे दो नहीं तो गोली मार देंगे। जिसके बाद मैंने पैसा दे दिया। मेरे पास 41 हजार रुपए था।

सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव धीमान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि करीब 11.42 के आसपास 4 लोग बैंक में घुसे थे। बैंक मैनेजर और अंदर मौजूद सभी लोगों को बंधक बना लिया। कैशियर के पास से करीब 17 लाख रुपए लूट लिए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहा है। ग्राहक से लूट की जांच की जा रही है।

Share This Article