‘शहीदों के सम्मान से BJP कभी समझौता नहीं करेगी..’

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
592 Views
4 Min Read

Kargil Vijay Diwas: भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार द्वारा पटना के आईएमए हॉल में कारगिल विजय दिवस के 25वीं वर्षगांठ के पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीरों तथा उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सैकड़ों युवाओं के साथ कारगिल चौक स्मारक तक मशाल के साथ पहुंचे और दीप प्रज्वलित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आईएमए हॉल से कारगिल चौक तक भारत माता की जय और वंदे भारत के नारों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति का हो गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्राट चौधरी ने कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले सभी सैनिकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता पाकिस्तान के साथ हुए सभी युद्धों में भाग लिया और मुझे गर्व है कि मैं एक सैनिक परिवार का सदस्य हूं। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों ने जिस प्रकार अपना शौर्य दिखाया उससे समस्त देशवासी गौरवान्वित होते है।

Samrat Choudhary

उप मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सदैव राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से कार्य करती है। ऐसी भावना किसी अन्य पार्टी में नहीं मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सर्वप्रथम देश और देश का सम्मान होता है। उन्होंने कारगिल युद्ध की विजयगाथा को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया। सभी नौजवानों से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश के लिए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा शहीदों के सम्मान से कभी समझौता नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि आज देश का डंका पूरे विश्व मे बज रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साफ विचार है कि अगर पाकिस्तान के तरफ से बंदूक की गोली छूटे तो इधर से तोप का गोला छूटना चाहिए। यह भारत ने कर के भी दिखाया है। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन युद्ध की भी चर्चा की।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने कारगिल विजय दिवस में जाबांज सैनिकों के पराक्रम पर प्रकाश डाला और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कारगिल युद्ध की विजयगाथा को पाठ्यक्रम में शामिल करने का आग्रह किया। मिश्रा ने बताया कि सभी जिला केंद्रों पर कारगिल विजय के अवसर पर भाजयुमो कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कारगिल युद्ध के हमारे वीर सैनिकों, शहीदों के प्रति सम्मान करना और वर्तमान युवा पीढ़ी से कारगिल युद्ध के दौरान सेना के जवानों के शौर्य और पराक्रम से अवगत कराना।

शहीद रामनाथ पांडेय, शहीद कल्याण सिंह, शहीद राजननंदन पोद्दार, शहीद रामेश्वर राम सहित दर्जनों शहीद के परिवारजनों तथा कारगिल युद्ध के वीर जवानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक आशुतोष शाही, महिला मोर्चा प्रभारी सजल झा, सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, भाजयुमो पटना महानगर अध्यक्ष मयंक जायसवाल आदि उपस्थित रहें।

Share This Article