अपराधियों के पास से लूटी गयी 4 मोबाइल, लूट में प्रयुक्त पिस्टल व दो जिंदा कारतूस किये गए बरामद

sweetysharma
397 Views
3 Min Read

 मुंगेर:   एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 31 जनवरी की रात नयारामनगर थाना क्षेत्र के पाटम निवासी कलानंद प्रसाद भागलपुर से अपने भाई व भगना के साथ कार से वापस घर लौट रहे थे. जब वह गंगा पुल से होते हुए चंडिका स्थान के समीप पहुंचे तब अपराधियों ने हथियार के सहारे  चार मोबाइल व नगदी लूट लिया. इस मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एसडीपीओ सदर राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने तकनीकी अनुसंधान के दौरान अपराधियों की शिनाख्त की और कुल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया. जिसमें से एक नाबालिग है.

मोबाइल में एक अत्याधुनिक एप्पल का मोबाइल भी था

अपराधियों के पास से लूटी गयी 4 मोबाइल, लूट में प्रयुक्त पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि मोबाइल में एक अत्याधुनिक एप्पल का मोबाइल भी था. जब मोबाइल खोला गया तो पुलिस ने उस मोबाइल धारक को गिरफ्तार किया. मोबाइल धारक ने बताया कि उसने गुलजार पोखर स्थित मो. दिलनवाज उर्फ रॉकी से 25 हजार रूपये में मोबाइल खरीदा था. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रॉकी को गिरफ्तार किया. उसने बताया कि रवि, अंशु व अन्य ने उसके पास आकर 21 सौ रूपये में मोबाइल बेचा था, जिसे उसने 25 हजार में बेच दिया था.

लूटी गयी मोबाइल को सस्ते दर पर खरीद कर लोगों से ऊंची कीमत पर बेचने का काम करवाता है

उसने कबूल किया कि वह चोरी व लूटी गयी मोबाइल को सस्ते दर पर खरीद कर लोगों से ऊंची कीमत पर बेचने का काम करवाता है. गिरफ्तार अपराधियों से जब पुलिस ने लूट में प्रयुक्त पिस्टल के बारे में पूछताछ की तो अपराधियों ने बताया कि उनलोगों ने भाड़े पर मुहल्ले के ही अपराधी शिवा सहनी से पिस्टल लिया था. जिसके बाद पुलिस ने वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के चंडीस्थान निवासी शिवा सहनी को गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि शिवा सहनी लूट, डकैती और शराब के मामले में 5 से 6 बार पहले भी जेल जा चुका है.

Share This Article