80 साल की बुजुर्ग महिला की धक्का मारकर हत्या कर दी गई

sweetysharma
729 Views
1 Min Read

नालंदा: मंगलवार को अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनन गांव में 80 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या  का मामला सामने आया है। मृतका स्व.शिगेश्वर शर्मा की पत्नी लखिया देवी हैं। पुत्र ने दो बदमाशों को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें नाली विवाद में धक्का देकर हत्या का आरोप है।मृतका के नाती राजीव कुमार ने बताया कि पड़ोसी गोतिया से नाली का विवाद चल रहा था। आरोपी मामा के साथ मारपीट कर रहे थे, तभी जब नानी बीच-बचाव करने गई तो उन्हें भी  धक्का दे दिया गया। जिससे नानी जमीन पर गिर गई और कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि मृतका के पुत्र ने गोतिया के दो बदमाशों  आरोपित के उपर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

Share This Article