खगरिया में बारात के दौरान डीजे पर ठाय ठाय चली गोली, एक युवक घायल

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.5k Views
2 Min Read

खगड़िया: मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिशनपुर में एक युवक को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई ।सूचना प्राप्ति के पश्चात वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए त्वरित कार्रवाई कर मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच पड़ताल के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल युवक मुफस्सिल थाना अंतर्गत वादिल टोला विशनपुर निवासी दिलीप साव का पुत्र सचिन कुमार है। बताया जाता है कि घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गई। परंतु घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

हालांकि गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया हैं। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी सचिन कुमार को ईलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा दिया गया है। बेहतर ईलाज हेतु बेगूसराय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। हलांकि घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। परंतु पुलिस मामले में आवेदन प्राप्ति के पश्चात अग्रिम कार्रवाई करने की बात बताई है। वैसे पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। बताया जाता है कि बारात में डीजे बज रहा था फिर अचानक ठाय ठाय गोली चली जिसमें युवक घायल हो गया, हालांकि घायल युवक का उपचार जरी है।

Share This Article