अक्षरा सिंह ने रिलीज किया भक्तिमय बोलबम स्पेशल गाना ‘सुट गेरुआ कलर’

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
739 Views
2 Min Read

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा और गायिका अक्षरा सिंह ने सावन के पवित्र महीने की शुरुआत पर अपना नया भक्तिमय गाना “सुट गेरुआ कलर” रिलीज किया है। यह गाना बोलबम श्रद्धालुओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अक्षरा सिंह का यह गाना उनके अपने चैनल से रिलीज हुए और तेजी से वायरल भी हो रहा है।

गाने के बोल और संगीत में शिवभक्ति की गहराई और ऊर्जा का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है। “सुट गेरुआ कलर” में अक्षरा सिंह ने अपनी सुरीली आवाज के साथ शिवभक्तों की आस्था और उत्साह को बड़े ही भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया है। गाने का वीडियो भी बहुत आकर्षक है, जिसमें सावन के महीने में शिवभक्तों की यात्रा और भक्ति की झलक दिखाई गई है।

अक्षरा सिंह

गाने की लॉन्चिंग के मौके पर अक्षरा सिंह ने कहा कि “सावन का महीना शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है और इस दौरान बोलबम के नारों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो जाता है। मैंने इस गाने के माध्यम से अपनी श्रद्धा और भक्ति को व्यक्त करने की कोशिश की है। आशा है कि मेरे प्रशंसकों और सभी शिवभक्तों को यह गाना पसंद आएगा।”

“सुट गेरुआ कलर” के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। श्रद्धालु इस गाने को सुनकर झूमने पर मजबूर हो रहे हैं और इसे बड़े चाव से सुन रहे हैं। निर्देशक आर्यन देव और कोरियोग्राफर अशोक सम्राट हैं। गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है तो गाने के म्यूजिक वीडियो में उनके साथ विशाल सिंह नजर आ रहे हैं। गीतकार विक्की रौशन और संगीतकार रौशन सिंह हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Share This Article