झारखंड से अन्नपूर्णा देवी बनेंगी मंत्री : मोदी कैबिनेट में फिलहाल यहां से किसी अन्य नाम की चर्चा नहीं

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
703 Views
2 Min Read

रांची: केंद्र के नरेंद्र मोदी 3.0 सरकार में झारखंड से अन्नपूर्णा देवी को मंत्री बनाया जायेगा। झारखंड से दूसरे नाम की फिलहाल कोई चर्चा नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों के साथ नयी दिल्ली में बैठक की। बैठक में केंद्र सरकार के अगले 100 दिनों के कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। इस बैठक की जो वीडियो सामने आयी है उसमें झारखंड से भाजपा की सांसद अन्नपूर्णा देवी भी दिख रही हैं। इनके अलावा पूर्व गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व मंत्री राजनाथ सिंह, गिरिराज सिंह, भाजपा के नव निर्वाचित सांसद सह मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी दिख रहे हैं। साथ ही रांची के सांसद संजय सेठ भी वीडियो में दिख रहे हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि उन्हे भी जिम्मेवारी मिल सकती है। वो दूसरी बार रांची से सांसद चुने गये हैं।

पीएम नरेन्द्र मोदी की टी पार्टी में शामिल हुए संजय सेठ

इस वीडियो में कोडरमा से दुबारा निर्वाचित हुई सांसद अन्नपूर्णा देवी भी हैं। वे पिछली सरकार में केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री थीं। उन्हे पूर्व की सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के समय मंत्री बनाया गया था। राजद से 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा में शामिल हुई अन्नपूर्णा देवी को पूर्व सरकार में मंत्री बनाया गया था, जबिक अर्जुन मुंडा को सबसे पहले मोदी मंत्रीमंडल में शामिल किया गया था। अन्नपूर्णा देवी के जरिये भाजपा झारखंड में यादव वोटरों पर अपनी नजरें इनायत कर रही है। इस बार उन्होंने रिकार्ड मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी औऱ इंडिया गंठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह को पराजित कर भाजपा के दांव पर खरा उतरने की कोशिश की थी। उनकी छवि साफ-सुथरी मानी जाती है।

Share This Article