Bhojpuri Song: कल्लू और शिवानी सिंह के सॉन्ग ‘पिस्टल’ से हिली भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री, 5 घंटे में मिले 50 हजार व्यूज

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
2.3k Views
3 Min Read

Bhojpuri News: अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह की जोड़ी लगातार एक के बाद एक गानों में धमाल मचा रही है। इसी बीच उनका नया गाना “पिस्टल” रिलीज हुआ है। जो धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को सिर्फ 5 घंटे में 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।

इस गाने लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। पिस्टल गाने को जे एम एफ भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आज रिलीज किया गया है जिसे लोगों का खूब सारा प्यार मिलना शुरू हो गया है।

इस गाने की मेकिंग बेहद खास अंदाज में की गई है, जिसमें आपको पंजाबी या हरियाणवी फील आएगी, लेकिन गाना पूरी तरह से प्योर भोजपुरी है।

सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने में उनके साथ सपना चौहान भी नजर आ रही है, जिनकी केमिस्ट्री धांसू है और इसलिए दर्शकों के बीच यह गाना तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वायरल गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह गाना बेहद मनोरंजक है और यह सबों को पसंद आने वाली है।

जे एम एफ भोजपुरी ने इस नए कांसेप्ट के साथ बनाया है और यह गाना भोजपुरी के नए समाज का प्रतिनिधित्व भी करता है। उम्मीद है लोगों को यह खूब पसंद आए और यह इस साल के चार्ट बस्टर गानों के लिस्ट में शुमार हो। इस गाने के लिए हमने काफी मेहनत की और गाना करते हुए बेहद मजा भी आया। वही मजा आपको सुनने में भी आने वाला है। अपने फैंस से मेरा यही आग्रह है कि आप इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें और भरपूर रील बनाएं।

वही गाने को लेकर जे एम एफ भोजपुरी के बद्रीनाथ झा ने कहा कि “पिस्टल” मस्ती और स्वैग से भरा गाना है जो हर भोजपुरी युवाओं को पसंद आएगी। हमने नए प्रयोग के साथ इस गाने को रिलीज किया है। गाना शानदार है और अब दर्शकों की बारी है इस गाने को सुपर डुपर हिट बनाने की।

आपको बता दें कि इस खूबसूरत गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। इस गाने के खूबसूरत वीडियो को बनाने में सपना चौहान के साथ डीजी डी एन बी , क्रिएटिव डायरेक्टर नीतिश सिंह एडिटर निंजा समेत अन्य लोगों का सहयोग है।

Share This Article