बड़ी खबर: देशभर में लागू हुआ CAA, लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन…

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
2.2k Views
1 Min Read

दिल्ली : इस वक्त की बड़ी खबर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आ रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ा दांव खेल दिया है। मोदी सरकार ने देश में सीएए लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस काननू के तहत गैर मुस्लिम शारणार्थियों को नागरिकता मिलेगी। पाकिस्तान, बांग्लादेश और आफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को इसका लाभ मिलेगा। पाकिस्तान और बांग्लादेश से आये शारणार्थियों को भारत की नागरिकता मिलेगा।

केंद्र सरकार ने अधिसूचना किया जारी

बता दें कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद देश भर में 11 मार्च यानी आज से सीएए का कानून लागू हो गया है। सीएए को देश की संसद से पारित हुए लगभग 5 साल पूरे हो गए हैं। लेकिन भारी विरोध के बाद इसे लागू नहीं किया जा सका था, लेकिन लोकसभा चुनाव के एलान से ठीक पहले केंद्र सरकार ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। सीएएम लागू होने के बाद हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसी, जैन शारणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल सकती है।

Share This Article