AIMIM नेता असलम हत्या मामले में बड़ा खुलासा, मुखिया की साजिश हुई बेनकाब

sweetysharma
3k Views
3 Min Read

पटना: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश सचिव अब्दुल सलाम की हत्या गोली मारकर कुछ दिनों पहले कर दी गई थी। असलम मुखिया की हत्या में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। पुलिस ने समक्ष रिमांड पर लिए अभियुक्त ने सनसनीखेज खुलासा किया है। अब्दुल सलाम को उनके प्रतिद्वंदी पंचायत के वर्तमान मुखिया प्रवेज आलम उर्फ छोटे मुखिया पर साजिश के तहत हत्या कराने का आरोप लगाया है। रविवार को पुलिस ने इसका खुलासा किया है। जेल से रिमांड पर लिए गए मुख्य नामजद आरोपी फहीम उर्फ सद्दाम के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर किया गया है।

एसपी ने कहा साजिश के तहत असलम मुखिया की हुई हत्या

फिलहाल चौराव पंचायत के मुखिया प्रवेज आलम उर्फ छोटे मुखिया फरार है। वही एसपी स्वर्ण प्रभात ने हत्याकांड का खुलासा होने का दावा करते हुए कहा कि मुखिया प्रवेज आलम उर्फ छोटे, इसका भाई महताब आलम उर्फ लाल बाबू, और आरिफ उर्फ सोना अभी फरार चल रहा है। हालांकि इसकी गिरफ्तारी के लिये STF और पुलिस की एसआइटी लगातार छापेमारी कर रही है। कोर्ट से कुर्की के लिए भी आदेश लेकर कार्रवाई चल रही है। एसपी ने कहा कि फहीम उर्फ सद्दाम को जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इसमें उसने साजिश के तहत हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। उसने घटना में प्राथमिकी अभियुक्तों की संलिप्तता स्वीकार की है।

घर से थावे जंक्शन जाने के दौरान अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम

बता दें कि नगर थाना के तुरकहा में 12 फरवरी को बेखौफ अपराधियों ने एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष और पूर्व मुखिया अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया को गोली मार दी थी। बताया जा रहा था कि AIMIM नेता असलम मुखिया अपने घर से थावे जंक्शन जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ जाने के लिए उन्हें ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन थावे जंक्शन पहुंचने से पहले ही रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद इस घटना को लेकर खूब सियासत हुई थी। लेकिन असलम मुखिया की हत्या में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है।

Share This Article