RJD के पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट, नीतीश सरकार को घेरा..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
933 Views
2 Min Read

Vaishali Petrol Pump Loot: बिहार के वैशाली में गुरुवार को RJD की पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी के पेट्रोल पंप पर तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर 42 हजार की लूटकर फरार हो गए। दरअसल 3 नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल के दम पर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मामला महुआ ताजपुर मुख्य मार्ग के बहुआरा के पातेपुर स्थित पेट्रोल पंप का है।

बताया गया कि एक अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर पेट्रोल भरवाने के बाद नोजल मैन के द्वारा पैसा मांगने पर पिस्टल सटाकर रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि एक अपाचे बाइक पर तीन युवक करीब बीते रात्रि 10:15 बजे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए आए थे। नोजल मैन से टंकी फुल करने के लिए कहा तो नोजल मैन ने टंकी फुल कर दिया। पैसा मांगने पर बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर सटा दिया और नोजल मैन से करीब 42000 रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। नोजल मैन मनीष ने कहा कि एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आया तेल भरवाने के बाद पैसा मांगने पर पिस्टल सटाकर मारपीट कर रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना को लेकर RJD की पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। यहां कोई कानून का राज नहीं है। पुलिस की शिथिलता जग जाहिर है। खास कर इस मामले में पुलिस किसी तरह का कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। पातेपुर थाना को सूचना देने के बाद भी घटनास्थल पर आने में पुलिस को काफी समय लग गया। बिहार में जब चाहे अपराधी जिस जगह चाहे डाका डाल देते हैं।

Share This Article