दिलीप जायसवाल को लेकर सम्राट चौधरी कह गए बड़ी बात, बोले- कोई पार्टी ऐसा नहीं कर सकती..!

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
463 Views
2 Min Read

Bihar Political News: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अभिनदंन समारोह को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने डेढ़ वर्ष तक बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। जब मैंने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला था, तब भी कहा था और आज भी कह रहा हूं कि बीजेपी ने जितना मुझे दिया है उतना कोई पार्टी नहीं दे सकती।’ सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि ‘पार्टी ने मुझे पहले अध्यक्ष बनाया और फिर उप मुख्यमंत्री बनाया, यह पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को बढ़ाने का काम करती है।’

सम्राट चौधरी ने दिलीप जायसवाल को नए अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि उन्हें पूर्व अध्यक्ष का समर्थन तो मिलेगा ही, बल्कि सरकार का सहयोग भी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को मिलता रहेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि जायसवाल नए अध्यक्ष पार्टी को शीर्ष तक पहुंचाने में कामयाब होंगे। ‘जब मैं अध्यक्ष बना था तब भी कई चुनौतियां थीं। 2024 में हमलोग सरकार बना रहे थे, तब राजद के मुंह से सरकार को छीना। 2025 में भाजपा अपने संघर्ष के बदौलत और मजबूत बनेगी। 2025 में एक बार फिर प्रदेश में अपार बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी, एक नई व्यवस्था खड़ी करनी है।

दरअसल हाल ही में भाजपा ने दो राज्यों में बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार और राजस्थान के पार्टी प्रमुख बदल दिए थे। इसके बाद बिहार में दिलीप जायसवाल वहीं राजस्थान में मदन राठौड़ को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है।

Share This Article