अश्विनी चौबे का तेजस्वी यादव पर तंज, बोले- जिन्होंने पढ़ाई नहीं की..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
640 Views
2 Min Read

Bihar Politics: आरक्षण के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर अब बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने हमला किया है। दरअसल शनिवार को तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि ‘जिन्होंने कक्षा की पढ़ाई नहीं की वे नौंवी अनुसूची की बात करते हैं, वे अपने पिता से जाकर पूछें कि जंगलराज क्या था? लाठी पिलाने वाले लोग क्या जानें कि सरकार कैसे चलती है, मोदी जी को जानने में अभी उन्हें सात जन्म लगने वाले हैं।’

इसी के साथ अश्विनी चौबे ने ईडी से डर वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा कि ‘उन्हें डर क्यों लग रहा है? वे तो कहते हैं मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं, पहले के काले कारनामें कुछ होंगे तो हो सकता है इसलिए उन्हें डर लग रहा हो। राहुल इस तरह की बात करके जनता को भ्रमित करना चाहते हैं।’

दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आरक्षण के मुद्दे पर इन दिनों खूब बयानबाजी कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि ‘जातीय गणना के आधार पर बढ़ाई गई आरक्षण की सीमा को संविधान की 9वीं अनुसूची में डाला जाए। बिहार और केंद्र सरकार यानी डबल इंजन की सरकार नहीं चाहती कि इसे संविधान की 9वीं अनुसूची में डाला जाए। आरजेडी कोर्ट में इसे लेकर अपना पक्ष रखेगी।’ इसी के साथ तेजस्वी ने आशंका जताते हुए कहा था कि ‘हो सकता है नीतीश कुमार ने बाद में 9वीं अनुसूची में डालने का प्रस्ताव वापस ले लिया हो, इसको लेकर बीजेपी हो या जेडीयू कोई कुछ नहीं बोल रहा है। या हो सकता है कि नीतीश की केंद्र सरकार नहीं सुन रही है, न बिहार में उनका कोई सुन रहा है।’

Share This Article