लालू-तेजस्वी ने की हिना शहाब से की सीक्रेट मीटिंग! होने वाला है कुछ खास..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
598 Views
2 Min Read

Bihar Politics: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव ने बुधवार को सीवान से सांसद रहे शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब से ‘सीक्रेट’ मीटिंग या कहें कि मुलाकात की। दरअसल शहाबुद्दीन के निधन के बाद से पार्टी में अपनी अनदेखी से हिना शहाब नाराज चल रही थीं, फिलहाल लालू-तेजस्वी ने पटना स्थित बोरिंग रोड में एक आरजेडी एमएलसी के आवास पर हिना शहाब से मिलकर 45 मिनट तक बातचीत की और बिगड़े संबंध को फिर से मजबूत करने की कोशिश की। अब इस मुलाकात के सियासी गलियारों में कई मतलब निकाले जा रहे हैं।

शहाबुद्दीन के निधन के बाद से आरजेडी में अपनी अनदेखी से हिना शहाब नाराज चल रही थीं, इस बार पार्टी ने सीवान से उनको लोकसभा चुनाव में टिकट भी नहीं दिया था। हालांकि उन्होंने निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला किया, वे चुनाव लड़ीं और दूसरे नंबर पर रहीं, जबकि आरजेडी प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी तीसरे नंबर पर रहे। हालांकि इस मुलाकात के चाहे जो भी मायने हों, लेकिन राजनीति में कोई चीज बहुत सीधी नहीं होती है। जब नेताओं की मुलाकात होती है तो जाहिर है राजनीति पर भी चर्चा होती है।

इस मुलाकात के दौरान भी राजनीति पर चर्चा हुई होगी, क्योंकि हाल ही में लोकसभा का चुनाव हुआ है और सीवान से हिना शहाब ने अपनी ताकत दिखाने की कोशिश भी की। हालांकि वह जीतीं नहीं, लेकिन आरजेडी के प्रत्याशी से आगे जरूर रहीं। ऐसे में माना जा रहा है कि सीवान में मुस्लिम वोटों के बिखराव को रोकने और 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लालू यादव ने कवायद शुरू कर दी है।

Share This Article