RJD पर भड़की BJP, कहा-तेजस्वी यादव पगला गए, बकवास…

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
943 Views
2 Min Read

Bihar Politics: बिहार के पर्यावरण एवं वन मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ ​​बबलू ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर शनिवार को जुबानी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ‘तेजस्वी यादव पागल हो गए हैं, वह बकवास करते रहते हैं’. नीरज कुमार सिंह ने आगे कहा कि ‘तेजस्वी यादव बेरोजगार हो गए हैं, इसलिए बेतुकी बयानबाजी करते हैं। अब वे सिर्फ जनता को गुमराह करने में लगे हैं, जब वे सत्ता में थे, तब खजाना लूटने में व्यस्त थे।’

दरअसल बिहार बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को जनसुनवाई कार्यक्रम ‘सहयोग’ की शुरुआत की गई। 8 महीने बाद फिर से शुरू किए गए इस कार्यक्रम में बिहार के मंत्री संतोष सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान का निर्देश देते हुए कहा कि ‘सिर्फ लोगों की समस्या को सुनना नहीं है, सीएम नीतीश की तरह उसका समाधान भी करना है।’ इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे, वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही दिलीप जायसवाल ने इसकी शुरुआत की।

कार्यक्रम को लेकर नीरज ​​बबलू ने बताया कि बीजेपी जन सहयोग कार्यक्रम आयोजित करती है, जो सोमवार से शनिवार तक चलता है। इसमें समस्याएं लेकर आने वाले लोगों के लिए हर तरह के काम किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज भी हमने 20-25 लोगों के काम किए हैं, इस कार्यक्रम में हर दिन दो मंत्री मौजूद रहते हैं और सोमवार से शनिवार तक लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं।

Share This Article