बिहार के 68 स्कूलों पर मंडरा रहा खतरा, कभी भी हो सकते हैं बंद!

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
680 Views
2 Min Read

Bihar Private School News: बिहार के भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों के 68 निजी स्कूलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल इन स्कूलों को यू डायस कोड मिला है, इसके बावजूद भी स्कूलों ने ई संबंधन पोर्टल पर आवेदन नहीं किया है। विहार शिक्षा विभाग की ओर से साफ कहा गया है कि जिन स्कूलों ने 10 अगस्त तक प्रस्वीकृति नहीं ली, उन निजी विद्यालयों पर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के आदेश पर शिक्षा विभाग कभी भी एक्शन ले सकता है।

भागलपुर के यू कोड प्राप्त स्कूलों को लेकर डीपीओ एसएसए ने पत्र जारी किया है। डीपीओ एसएसए डा जमाल मुस्ताफा का कहना है कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ई-संबंधन पोर्टल पर लंबित 39 निजी विद्यालयों की प्रस्वीकृति के आवेदनों के जल्द से जल्द सत्यापन करें। जिले में 343 निजी विद्यालयों को यू डायस कोड निर्गत है। इनमें 236 स्कूलों को ई संबंधन पोर्टल के माध्यम से प्रस्वीकृति देते हुए क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। अभी भी 100 स्कूलों ने नए सिरे से प्रस्वीकृति या नवीनीकरण के लिए पोर्टल पर आवेदन नही किया है। उन्हें हर हाल में 10 अगस्त तक प्रस्वीकृति या नवीनीकरण करवा लेना है नही तो यू डायस कोड रद्द करने की कार्रवाई होगी।

Share This Article