बिहार में बन रहा बारिश का मौसम! जानिए कब से…

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
696 Views
2 Min Read

Bihar Weather Update: बिहार में पिछले दो हफ्तों से मानसून की स्थिति काफी कमजोर हो गई है। यही वजह है कि 37 जिलों में कम बारिश हुई है। अब मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में इसमें सुधार होने की उम्मीद है। आज प्रदेश के 19 जिलों में बारिश को लेकर के यलो अलर्ट जारी किया है।

आज प्रदेश के जिन जिलों में बारिश होगी, उसमें बांका, कटिहार, मुंगेर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, भागलपुर, जमुई, सहरसा, खगड़िया, मधेपुरा, किशनगंज, शिवहर, सुपौल, अररिया, मुजफ्फरपुर, वैशाली,दरभंगा, समस्तीपुर और गोपालगंज शामिल हैं।

दरअसल बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। अगले दो-तीन दिनों में पटना समेत बिहार के कुछ इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 29 जुलाई को पूर्वी चंपारण और 30 जुलाई को गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश होने की संभावना है।

इधर शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान गोपालगंज और सीतामढ़ी में दर्ज किया गया, दोनों जगहों पर 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। राज्य में न्यूनतम तापमान बांका में 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 36.7 एवं न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी के साथ नवीनगर, चकाई एवं मनेर सहित आसपास के इलाकों में हल्की वर्षा रिकार्ड की गई।

Share This Article