बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 13 सितंबर को होगी। आयोग जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। दोपहर 12 से 2 बजे तक परीक्षा ली जाएगी।
लॉगिन करने के बाद डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड
आयोग के अनुसार इस परीक्षा में 4,70510 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
BPSC की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य की प्रशासनिक और अन्य उच्च सेवाओं के लिए अधिकारियों की भर्ती की जाती है।
एडमिट कार्ड कब और कहां से मिलेगा
-
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड BPSC की आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in) से डाउनलोड करना होगा।
-
एडमिट कार्ड ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा, इसकी हार्ड कॉपी अभ्यर्थियों को डाक द्वारा नहीं भेजी जाएगी।
-
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रिंटेड एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट) साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
-
सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर “71st CCE Prelims Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
मांगी गई जानकारी (रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि) दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
इसे डाउनलोड कर प्रिंट कर लें और सुरक्षित रखें।
परीक्षा पैटर्न
-
परीक्षा प्रकार: ऑब्जेक्टिव (MCQ आधारित)
-
कुल अंक: 150 अंक
-
विषय: सामान्य अध्ययन (General Studies)
-
समयावधि: 2 घंटे
-
प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
जानिए क्या है चयन प्रक्रिया
-
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): केवल स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, इसके अंक मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किए जाएंगे।
-
मुख्य परीक्षा (Mains): इसमें सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन और वैकल्पिक विषय के पेपर शामिल होंगे।
-
साक्षात्कार (Interview): अंतिम चरण में उम्मीदवारों का पर्सनैलिटी टेस्ट होगा।
महत्वपूर्ण निर्देश
-
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को समय से पहले पहुंचना होगा, देर से आने पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-
परीक्षा केंद्र में मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित होंगे।
-
एडमिट कार्ड पर अंकित दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।