ब्रेकिंग न्यूज़: पटना साहिब गुरुद्वारा में हुआ बड़ा हादसा, जानिए पूरा मामला

sweetysharma
2.1k Views
1 Min Read

पटना: सिटी के तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा में निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंस गई। मिट्टी के अंदर दबने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रामू कुमार के तौर पर हुई है। हालांकि घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में हलचल मच गई है।

 

एक मजदूर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला

बताया जाता है कि यह हादसा उस दौरान हुई जब साहिब गुरुद्वारा में लंगर हॉल के पास नवनिर्मित भवन का निर्माण कराया चल रहा था। गुरुवार की दोपहर अचानक मिट्टी धंस जाने से कई मजदूर दब गए जिसमे एक मजदूर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। हादसा के बाद गुरुद्वारा परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची कर मिट्टी में दवे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू कर रही है।

Share This Article