Breaking News: नालंदा में युवक की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने प्राइवेट पार्ट काटा

sweetysharma
2k Views
1 Min Read

नालंदा: जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां चेरो ओपी क्षेत्र के द्वारिका बीघा गांव के पास अहले सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। बताया जाता है कि बदमाशों ने गला दबाकर हत्या करने के साथ साथ गुप्तांग भी काट दिया है। बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के दौरान हैवानियत की हद को पार कर दिया।

वारदात के बाद जांच में जुटे एफएसएल टीम

बता दें कि मृतक की पहचान हरनौत थाना इलाके के डाक बंगला निवासी स्व दिनेश सिन्हा के 40 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार के रूप में हुई। इस मामले में  थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार पंडित ने बताया कि हत्या क्यों कि गई है, अब तक यह स्पस्ट नहीं हो पाई है। हालांकि मामले में परिजन अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। वहीं सदर डीएसपी नरूल हक ने बताया कि घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है। वैसे इस घटना के बाद लोग तरह-तरह का कयास लगा रहे हैं।

रिपोर्ट:  ऋषिकेश

Share This Article