लोकसभा की पहली स्पीच में चिराग का विपक्ष पर निशाना, डिप्टी स्पीकर के मुद्दे पर जमकर सुनाया

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
447 Views
2 Min Read

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने नई सरकार बनने के बाद लोकसभा में बुधवार को अपना पहला संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने डिप्टी स्पीकर के मुद्दे को हवा दे रहे विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अपने संबोधन से विपक्ष को पूरी तरह से धो डाला।

अपने संबोधन की शुरुआत में चिराग पासवान ने पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 17वीं लोकसभा में आपने नए सांसदों और महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें हर तरह से अपनी बात रखने का मौका दिया। इस बार मेरी पार्टी (लोजपा-रामविलास) में भी महिलाओं और युवाओं की तादाद है, उम्मीद है कि आप उन्हें ऐसे ही मौका देंगे।

चिराग ने आगे कहा कि पिछले पांच सालों में अपने तमाम विचारों को सदन में रखने का मौका दिया, आपने पिछले पांच सालों में जो फैसले लिए, उसमें संविधान और उसकी मर्यादा का खास ख्याल रखा गया। वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा कि विपक्ष की तरफ कई बातें कही जाती हैं, एक बात हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि जब एक उंगली आप दूसरे की तरफ उठाते हैं तो बाकी उंगलियां आपके तरफ भी उठती हैं।

चिराग ने कहा कि जब आप स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद की बात करते हैं तो यह ध्यान रखना चाहिए कि ऐसे कई राज्य हैं, जहां आपकी (विपक्ष) सरकार है। वहां स्पीकर और डिप्टी स्पीकर दोनों आपके हैं। बता दें कि चिराग पासवान इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में हाजीपुर लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे हैं। उनकी लोक जनशक्ति पार्टी चुनाव मैदान में एनडीए के साथ मिलकर उतरी थी।

Share This Article