ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटा कपड़ा, डॉक्टर ने दिया अजीबोगरीब बयान

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
514 Views
3 Min Read

Doctor Negligence In Jehanabad: बिहार के जहानाबाद सदर अस्पताल में डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही सामने आई है, दरअसल जहानाबाद सदर प्रखंड के गौरापुर गांव निवासी राकेश कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी 25 जुलाई को प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती हुई थी, इस दौरान महिला को ऑपरेशन से बच्चा हुआ। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने लापरवाही बरती। इसके बाद महिला के पेट में कपड़ा छूट गया, जब एक हफ्ते बाद महिला को पेट में दर्द हुआ और उसका पेट फूलने लगा तो अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन कराया गया, इस दौरान जांच में बात सामने आई। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत सदर अस्पताल के डॉक्टर से की तो उन्होंने अजीबोगरीब बयान दिया।

जब महिला ने डॉक्टर को पेट में दर्द होने की बात बताई थी तो उसे गैस की बात कहकर कुछ दवाइयां दी गईं, लेकिन दर्द ठीक नहीं हुआ और उसका पेट धीरे-धीरे और फूलने लगा तो महिला के परिजनों ने उसे शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। इसके बाद निजी अस्पताल के डॉक्टर्स ने उसका अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन कराया, जांच के इसी क्रम में पता चला कि उसके पेट में कपड़ा है, जिसके बाद महिला का ऑपरेशन किया गया और महिला के पेट से कपड़ा निकाला गया। मामले पर महिला के पति रामभवन कुशवाहा का कहना है कि ’25 जुलाई को सदर अस्पताल में ऑपरेशन से बच्चा हुआ था, दो दिन बाद से पत्नी को पेट में दर्द होने लगा और उसका पेट फूलने लगा तो अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन में पता चला कि पेट में कपड़ा छूट गया है।’

मामले सामने आने के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल के गेट पर हंगामा किया, इधर सिविल सर्जन देवेंद्र कुमार ने अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा है कि ‘ऑपरेशन के दौरान भूलवश महिला के पेट में कुछ छूट गया होगा या इंफेक्शन हो सकता है, महिला के परिजन अगर चाहे तो दोबारा किसी दूसरे डॉक्टर से ऑपरेशन करा सकते हैं, नहीं तो उन्हें पटना के पीएमसीएच भेजकर ऑपरेशन कराया जाएगा।’ मामले पर निजी क्लिनिक के डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि ‘महिला का दोबारा ऑपरेशन कर उसके पेट से टेट्रा कपड़ा जो ऑपरेशन के दरम्यान यूज होता है, उसे निकाला गया है। फिलहाल महिला का इलाज किया जा रहा है।’

Share This Article