By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The HD News
  • About us
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
  • होम
  • सियासत
    • ब्यूरोक्रेसी
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ⁠ब्रेकिंग
  • ओपिनियन
    • इंटरव्यू
  • क्राइम
  • कारोबार
    • रियल एस्टेट
  • तकनीकी
    • गैजेट
  • यूथ
    • रोजगार
  • खेल
  • लीगल/कोर्ट
  • राशिफल
    • पंचांग
    • ⁠धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
    • फोटो
    • वीडियो
  • लाइफ स्टाइल
    • ⁠ग्लैमर
    • ⁠हेल्थ लाइव
Font ResizerAa
The HD NewsThe HD News
  • ओपिनियन
  • इंटरव्यू
  • रोजगार
  • कला संस्कृति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खास खबर
  • खेल
  • गैजेट
  • ट्रेंडिंग
  • तकनीकी
  • ⁠धर्म / अध्यात्म
  • ब्यूरोक्रेसी
  • ⁠ब्रेकिंग
  • यूथ
  • राशिफल
  • पंचांग
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • ⁠ग्लैमर
  • ⁠हेल्थ लाइव
  • लीगल/कोर्ट
  • लेटेस्ट न्यूज
  • साहित्य
  • सियासत
  • सोशल मीडिया
  • फोटो
  • वीडियो
Search
  • Categories
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Follow US
लेटेस्ट न्यूज

सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केन्द्र, सहित कई योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

sweetysharma
Last updated: March 4, 2024 4:57 pm
By sweetysharma 278 Views
Share
5 Min Read
SHARE

पटना: ज्ञान भवन में बिहार जलवायु सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का फीता काटकर औऱ साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य विशेषज्ञों, हितधारकों एवं नीति निर्माताओं को एक साथ लाना एवं बिहार राज्य के लिए जलवायु रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना हैं। जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों एवं इससे बचने के उपायों के बारे में विचार-विमर्श भी करना है। आनेवाले वर्षों में राज्य को जलवायु अनुकूल एवं कार्बन न्यूट्रल बनाने की पहल की गई हैं। इस दृष्टिकोण को साकार करने के लिये बिहार जलवायु सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहार जलवायु प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और विस्तृत जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय डॉल्फिन रिसर्च सेंटर, पटना का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने 108 करोड़ 33 लाख रुपये लागत की पार्क, ईको टूरिज्म, भू-जल संरक्षण एवं आधारभूत संरचना विकास की 26 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया हैं। मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को वायु की गुणवत्ता की जानकारी देने के लिए डैशबोर्ड का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान जलवायु कार्य हेतु बिहार घोषणा पत्र जारी किया गया।

Contents
जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा हैबिहार में जलवायु परिवर्तन का जागरूकता अभियान सराहनीय है,  कहा बिल गेट्स ने  बिल गेट्स ने कहा था कि जलवायु परिवर्तन जैसे विषय तो दुनिया के पश्चिमी देशों के स्तर पर चर्चा का विषय है, परंतु बिहार में जलवायु परिवर्तन के लिए इस प्रकार का जागरूकता अभियान सराहनीय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 24 सितम्बर, 2020 को संयुक्त राष्ट्र के उच्चस्तरीय जलवायु परिवर्तन राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में कई देशों के प्रधानमंत्री एवं प्रमुख नेताओं के समक्ष अपनी बात रखने का मौका मिला था जिसमें, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान को दुनिया के लिए बेहतरीन उदाहरण बताया था। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सहित परिवहन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग, उद्योग विभाग, तकनीकी संस्थान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं डब्ल्यू०आर०आई० इंडिया, यू०एन०ई०पी०, शक्ति सस्टेनेबुल एनर्जी फाउंडेशन जैसे सहयोगी संस्थानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ‘बिहार राज्य की जलवायु अनुकूल एवं न्यून-कार्बन प्रारूप रणनीति के प्रभावी क्रियान्वयन’ के ड्राफ्ट प्रति का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव  बंदना प्रेयषी ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम  में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री  विजय कुमार सिंहा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ० प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री  विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव  अनुपम कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी  गोपाल सिंह, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डॉ० डी०के० शुक्ला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक आशुतोष सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है

उल्लेखनीय यह है कि बिहार एक आपदा प्रवण राज्य हैं और जलवायु परिवर्तन के कारण विगत कुछ दशकों से बाढ़, सुखाड़, आकाशीय विद्युत जैसी आपदाओं की तीव्रता और आवृत्ति में बढ़ोतरी हुई है। इस पृष्ठभूमि में राज्य सरकार द्वारा जलवायु परिवर्तन शमन एवं अनुकूलन की दिशा में अनेक कदम उठाये गये हैं। जिनमें ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ एवं जलवायु अनुकूल कृषि कार्य प्रमुख हैं। बिहार देश का पहला राज्य हैं, जहाँ जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान के अंतर्गत 19 जनवरी, 2020 को राज्य में 18 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी मानव श्रृंखला बनी, जिसमें 5 करोड़ 16 लाख से अधिक लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण के संरक्षण और नशामुक्ति के समर्थन में बाल विवाह और दहेज प्रथा मिटाने के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में बनी यह ऐतिहासिक मानव श्रृंखला विश्व में किसी भी मुद्दे पर बनी हो, पर यह अब तक की सबसे लंबी मानव श्रृंखला है। इसके माध्यम से बिहार की जनता ने न सिर्फ देश को बल्कि पूरे विश्व को पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया है। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी, अमेरिका के संस्थापक बिल गेट्स द्वारा जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान की सराहना की गई है।

बिहार में जलवायु परिवर्तन का जागरूकता अभियान सराहनीय है,  कहा बिल गेट्स ने 

 बिल गेट्स ने कहा था कि जलवायु परिवर्तन जैसे विषय तो दुनिया के पश्चिमी देशों के स्तर पर चर्चा का विषय है, परंतु बिहार में जलवायु परिवर्तन के लिए इस प्रकार का जागरूकता अभियान सराहनीय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 24 सितम्बर, 2020 को संयुक्त राष्ट्र के उच्चस्तरीय जलवायु परिवर्तन राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में कई देशों के प्रधानमंत्री एवं प्रमुख नेताओं के समक्ष अपनी बात रखने का मौका मिला था जिसमें, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान को दुनिया के लिए बेहतरीन उदाहरण बताया था। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सहित परिवहन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग, उद्योग विभाग, तकनीकी संस्थान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं डब्ल्यू०आर०आई० इंडिया, यू०एन०ई०पी०, शक्ति सस्टेनेबुल एनर्जी फाउंडेशन जैसे सहयोगी संस्थानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ‘बिहार राज्य की जलवायु अनुकूल एवं न्यून-कार्बन प्रारूप रणनीति के प्रभावी क्रियान्वयन’ के ड्राफ्ट प्रति का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव  बंदना प्रेयषी ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम  में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री  विजय कुमार सिंहा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ० प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री  विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव  अनुपम कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी  गोपाल सिंह, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डॉ० डी०के० शुक्ला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक आशुतोष सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज

Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का निर्णय, अब अस्पताल शव परिजनों को सौंपना अनिवार्य

By HD News Desk
लेटेस्ट न्यूज

MGM हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री एक्शन में, कहा- सेफ्टी से नहीं होगा समझौता, सिस्टम में आएगा बड़ा बदलाव

By HD News Desk
लेटेस्ट न्यूज

Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री ने MGM हादसे की जांच के दिए आदेश, विपक्ष ने की तीखी आलोचना

By HD News Desk
लेटेस्ट न्यूज

Jharkhand: मंत्री चमरा लिंडा ने आदिवासी कॉलेज छात्रावास का किया औचक निरीक्षण

By HD News Desk

About us

The HD News is a Renowned News & Media organization operated from Bihar & Jharkhand. Read latest hindi news, political news, and various articles in entertainment, gadgets, health and technology. Subscribe to our news portal for daily news updates.

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Accessibility Statement
  • Contact US
  • Feedback
  • Advertisement
More Info
  • About us
  • Advertisement
  • Contact us

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. The HD News. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?