CRIME NEWS: लिव इन रिलेशनशिप का मकड़जाल में युवक को गवानी पड़ी जान, जानिए क्या है पूरा मामला

sweetysharma
2.2k Views
2 Min Read

मुंगेर: जिले के कासिम बाजार थाना अंतर्गत इन दुख निवासी 28 वर्षीय सोनू पासवान की अवैध प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार सोनू पासवान एक महिला के साथ जेआरएस कॉलेज नौलख्खा के समीप ललन यादव के घर किराए का मकान में रहता था और दोनों सब्जी बेचने का काम करता था। उक्त महिला का संबंध नौलखा निवासी ललन यादव के पुत्र निशु से भी था। शनिवार को निशु यादव ने उक्त महिला को सोनू पासवान के साथ संदिग्ध अवस्था में देख लिया जिससे आवेश में आकर सोनू ने उसकी हत्या का प्रयास के उद्देश्य से दीवार् से नीचे गिरा दिया।

पुलिस ने एंबुलेंस से शव किया बरामद

बताया जाता है कि सोनू दीवार से गिरने के बाद बेहोश हो गया। बेहोशी अवस्था में नीशु ने सोनू को अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टर द्वारा सोनु को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद नीशु सहित अन्य मृतक के शव को गंगा में बहाने के उद्देश्य से एंबुलेंस में ले जा रहा था। इस दौरान मृतक के परिजनों ने चूहाबाग के समीप एंबुलेंस को पकड़ा कर पुलिस को सुचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से शव को बरामद कर एंबुलेंस में बैठे लोगों को हिरासत में लिया है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Share This Article