भारतीय महिला हॉकी टीम जीतने पर डॉ दिलीप जायसवाल ने दी बधाई

HD News Desk
351 Views
1 Min Read

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्व भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप जीतने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा ” हमारी महिला हॉकी टीम ने न केवल अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है, बल्कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। यह विजय महिला शक्ति और उनकी मेहनत की प्रेरणादायक मिसाल है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि देशभर की युवा महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।” इस अद्वितीय उपलब्धि पर उन्होंने पूरी टीम, कोच और सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी और कहा कि इस जीत से भारत के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

Share This Article