सक्षमता परीक्षा-2.0 के एग्जाम डेट आए, 26 से 28 जून तक होगी ऑनलाइन परीक्षा

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
714 Views
2 Min Read

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता परीक्षा-2.0 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 26, 27 और 28 जून को एग्जाम होगा। एग्जाम ऑनलाइन लिए जाएंगे। इसमें 85 हजार नियोजित शिक्षक शामिल होंगे। वैसे शिक्षक जो पहले चरण में पास नहीं हुए हैं या फिर उन्हें अपना मनचाहा जिला नहीं मिला है। दूसरे चरण में फिर से एग्जाम दे सकते हैं। अभ्यर्थियों को जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

सक्षमता परीक्षा 2.0 में भी अलग-अलग कक्षाओं के लिए सात श्रेणी में कुल 59 विषयों की परीक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाएगी। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। पहली से पांचवीं में एक विषय की परीक्षा होगी। छठी से आठवीं में 8 विषय, माध्यमिक (नवमीं से दसवीं) में 19 और उच्च माध्यमिक (11वीं से 12वीं) में 31 विषयों की परीक्षा ली जाएगी।

प्रारंभिक, हाई व इंटर स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले कोर्स से सवाल पूछे जाएंगे। सक्षमता परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। जिसमें कक्षा 1 से 5 के लिए के लिए भाषा से 30, सामान्य अध्ययन से 40 और सामान्य विषय से 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी तरह के अंक प्रश्न छठी से आठवीं, नौवीं व दसवीं तथा 11वीं व 12वीं के नियोजित शिक्षकों से पूछे जाएंगे।

इसके साथ ही सेकेंडरी स्कूल के प्रधान शिक्षक की परीक्षा 28 जून और प्राइमरी स्कूल के प्रधान शिक्षक की परीक्षा 29 जून को होगी। इन दोनों परीक्षा के जरिए 40 हजार पदों पर बहाली होगी। इसमें उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रिंसिपल के 6 हजार 61 और प्राइमरी स्कूल में प्रिंसिपल के 34 हजार 86 पद शामिल है।

Share This Article