जहानाबाद में हथियार साफ करने के दौरान चली गोली, सीने में गोली लगने से बिजली मिस्त्री जख्मी

HD News Desk
402 Views
2 Min Read
जख्मी युवक को पीएमसीएच रेफर किया गया।

जहानाबाद के मानस विगहा गांव में सोमवार को हथियार साफ करने के दौरान बिजली मिस्त्री मनोज कुमार को गोली लग गई। दरअसल, संतोष कुमार अपने हथियार को साफ कर रहा था। इस दौरान गोली चल गई। गोली मनोज कुमार के सीने में जाकर लगी।

अचानक चली गोली से मचा हड़कंप

मनोज कुमार, जो परस बिगहा थाना क्षेत्र के लच्छु बिगहा गांव के निवासी हैं, उस समय संतोष कुमार के घर में बिजली का काम कर रहे थे। अचानक चली गोली से पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। घायल मनोज को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

घायल का बयान

घायल मनोज कुमार ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। वह बिजली का काम कर रहे थे, तभी संतोष ने हथियार निकाला और साफ करने लगा। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उनके सीने में लग गई।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही एरकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है कि हथियार कहां से आया और गोली किस परिस्थिति में चली। फिलहाल मामले का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Share This Article