I.N.D.I.A की आज दिल्ली में बैठक, झारखंड से कल्पना सोरेन होंगी शामिल

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
567 Views
2 Min Read

झारखंड: I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक 1 जून को दिल्ली में हो रही है। इस बैठक में झारखंड की ओर से कल्पना सोरेन शामिल होंगी। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली पहुंच चुकी हैं। बता दें कि I.N.D.I.A अलायंस की ये छठी बैठक होगी। इससे पहले I.N.D.I.A के नेता चार बार पटना, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में बैठक कर चुके हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं होंगी।

बैठक में ममता नहीं होंगी शामिल, बताई वजह

ममता ने शामिल न होने की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा कि 1 जून को मेरे घर (बंगाल) में चुनाव है। हाल ही में राज्य में चक्रवाती तूफान भी आया है, इसको लेकर चलाए जा रहे राहत कार्यों (रिलीफ) को भी देखना है। 1 जून को लोकसभा चुनाव में सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग है। जानकारी के अनुसार I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक में 4 जून को आने वाले चुनाव नतीजों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। मीटिंग के कन्वीनर (संयोजक) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे।

ये दल होंगे बैठक में शामिल

गठबंधन में कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, आरजेडी, जेएमएम, एनसीपी (शरद गुट), आप, शिवसेना (उद्धव गुट), SP, एनसी, PDP, CPM, CPI, MDMK, केएमडीके, वीसीके, आरएसपी, सीपीआई-एमएल (लिबरेशन), फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), अपना दल (कामेरावादी) और एमएमके शामिल हैं।

Share This Article