Jharkhand: सिल्ली में घर में घुसा बाघ, मारदु गांव में फिल्मी सीन; पिता बना हीरो..

HD News Desk
707 Views
1 Min Read

सिल्ली प्रखंड के मारदु गांव में आज सुबह एक बाघ गांव के एक घर में घुस गया। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई जब ग्रामीण पुरेंद्र महतो अपने घर के बाहर बकरियों को निकाल रहे थे। तभी अचानक एक जंगली बाघ उनके घर में घुस गया।

बाघ को देखते ही पुरेंद्र महतो घबराए नहीं। उन्होंने धीरे-धीरे बाहर निकलकर अपनी बेटी सोनिका और उसकी सहेली को भी सुरक्षित बाहर निकाला और फौरन घर का दरवाजा बंद कर दिया, जिससे बाघ घर के अंदर ही कैद हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वन विभाग और प्रशासन भी तुरंत गांव पहुंचा। फिलहाल बाघ नियंत्रण में है लेकिन रेस्क्यू नहीं किया जा सका है। जानकारी के मुताबिक बाघ को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पलामू से रेस्क्यू टीम बुलाई गई है।

पुरेंद्र महतो ने बताया:

  1. “मैंने बिना घबराए बच्चों को बाहर निकाला और दरवाजा बंद कर दिया। बाघ अंदर ही बंद है, किसी को चोट नहीं लगी है।”

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इलाके में सुरक्षा बढ़ाई जाए ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।

Share This Article