Jharkhand: हेमंत सोरेन को एक और झटका! ED कोर्ट ने की जमानत याचिका खारिज, जानिए क्या है पूरा मामला

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
872 Views
1 Min Read

Ranchi: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के बड़े चाचा और शिबू सोरेन के बड़े भाई का निधन हो गया है। उनका नाम राजा राम सोरेन है। वो काफी लंबे समय से बीमार थे। आज उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने अंतिम क्रिया में शामिल होने के लिए जमानत मांगी है। ईडी कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

ईडी की विशेष अदालत ने अंतरिम जमानत को लेकर अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने हेमंत सोरेन को जमानत देने से इनकार कर दिया है। बता दें कि वे इन दिनों लैंड स्कैम मामले में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद हैं। हेमंत सोरेन की ओर से 13 दिनों के लिए जमानत देने का अनुरोध किया गया था।

Share This Article