JHARKHAND: हटाए गये देवघर SP, जानिए क्यों चुनाव आयोग ने की कार्रवाई

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
713 Views
1 Min Read

झारखंड में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटा दिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक देवघर एसपी को हटाये जाने का आदेश सरकार को भेज दिया गया है। नए एसपी के लिए राज्य सरकार से पैनल मांगा गया है।  नए एसपी पर निर्वाचन आयोग ही मुहर लगायेगा।

हटाने की यह थी वजह

जानकारी के मुताबिक तीन मामलों में फरार चल रहे आरोपी शिवदत्त शर्मा ने 28 मार्च को सांसद निशिकांत दुबे पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। ये बात निर्वाचन आयोग तक पहुंची थी कि एक फरार आरोपी कैसे थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करवा सकता है।

वहीं एक दिव्यांग को भी जेल भेजने सहित कई अन्य आरोपों को देखते हुए उनको देवघर एसपी को पद से हटा दिया गया है।

Share This Article