लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक होंगी कल्पना सोरेन, गांडेय विधानसभा से लड़ेंगी चुनाव

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
3.1k Views
1 Min Read

पटना: झामुमो की राज्यसभा सदस्य महुआ माजी ने कहा है कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। वही उन्होंने कहा कि सोमवार को इसका ऐलान गिरिडीह के मंच से हुआ है। वहां गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज अहमद ने आम जनता से पूछा था कि आपको कल्पना सोरेन एमएलए के रूप में स्वीकार है।

कल्पना सोरेन की राजनीतिक में हो चुकी है, एंट्री

वही लोगों ने हाथ उठाकर कल्पना सोरेन के पक्ष में समर्थन किया। बता दें कि महुआ माजी ने कहा अब कल्पना सोरेन की राजनीतिक एंट्री हो चुकी है। और वह पूरी तरह राजनीति के मैदान में हैं। गिरिडीह में जिस तरह जन सैलाब उमड़ा, वह भी कल्पना सोरेन के पक्ष में जनसमर्थन दिखाता है।

लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक होंगी कल्पना सोरेन

बता दें कि गिरिडीह में चार मार्च को आयोजित झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद कल्पना सोरेन ने स्टार प्रचारक के रूप में चुनावी सभाएं कराने की रणनीति पर होमवर्क शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही कल्पना सोरेन झामुमो के लिए प्रचार करेंगी। महागठबंधन के स्टार प्रचारक के तौर पर वे लोगों के समक्ष होंगी।

Share This Article