10 घंटे की पूछताछ के बाद ED दफ्तर से बाहर निकले लालू यादव

sweetysharma
666 Views
1 Min Read

पटना:

पटना में सोमवार, 29 जनवरी को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से ED ने  पूछताछ की। सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुई यह पूछताछ 10 घंटे तक चली और रात 9 बजे खत्म हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी ने लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू यादव से 50 से अधिक सवाल पूछे। दूसरी ओर लालू यादव से पूछताछ के दौरान दिनभर राजद कार्यकर्ताओं की गहमागहमी ईडी कार्यालय के बाहर बनी रही। लालू यादव की बेटी मीसा भारती भी मौजूद थी। 

राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने ऑफिस के सामने मंदिर में की पूजा

लालू यादव से ईडी की टीम द्वारा पूछताछ के दौरान उनकी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने ऑफिस के सामने मंदिर में पूजा की। इस दौरान मीसा ने लालू के लिए ED ऑफिस में ही खाना भी पहुंचाया। इसके अलावा 2 बार दवा भी पहुंचाई। आपको बता दें कि पूछताछ के लिए दिल्ली ईडी मुख्यालय से करीब 12 अधिकारियों की विशेष टीम पटना आई है, जिसमें केस के अनुसंधान अधिकारी समेत अन्य शामिल हैं।

 

 

Share This Article