तुला की होगी आय तो वृष को मिलेगा किस्मत का साथ…जानिए 12 राशि के जातक का आज का राशिफल

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
2.6k Views
3 Min Read

पटना: दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। अगर अपने लव पार्टनर को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। हालांकि बात करने से पहले आपको उनके मनोभावों को जान लेना चाहिए। यदि आप नई जानकारी और क्षमताएँ विकसित करने की थोड़ी ज़्यादा कोशिश करेंगे, तो आपको बहुत लाभ होगा। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफ़ी वक़्त गुज़ारने का मौक़ा मिल सकता है।

जानिए इन 12 राशियों के जातक का आज का राशिफल और इनका शुभ अंक और शुभ रंग

मेष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

शुभ रंग:- हरा और फिरोज़ी, शुभ अंक 5

वृष : आर्थिक मामलों में सुधार होगा। निजी संबंधों में निकटता आएगी।

शुभ रंग:- भूरा और सलेटी, शुभ अंक 4

मिथुन : राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी ।

शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद, शुभ अंक 2

कर्क : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उदर विकार की संभावना है।

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी, शुभ अंक 5

सिंह: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।

शुभ रंग:- भूरा और सलेटी, शुभ अंक 4

कन्या : रचनात्मक कार्यों में सफलता। जीवनसाथी का सान्निध्य मिलेगा।

शुभ रंग:- सिल्वर और सफेद, शुभ अंक 2

तुला : धन, सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग:- हरा और फिरोज़ी, शुभ अंक 5

वृश्चिक : आर्थिक प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

शुभ रंग:- पारदर्शी और गुलाबी, शुभ अंक 6

धनु : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

शुभ रंग:- केसरिया और पीला, शुभ अंक 3

मकर : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा।

शुभ रंग :- केसरिया और पीला, शुभ अंक  3

कुंभ : मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

शुभ रंग :- नारंगी और सुनहरा, शुभ अंक 1

मीन : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

शुभ रंग :- काला और नीला, शुभ अंक 8

Share This Article