बिहार में लोको पायलट का फोड़ा सिर, पटना-सिंगरौली पलामू एक्सप्रेस पर पथराव

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
451 Views
2 Min Read

जहानाबाद में गया पटना रेलखंड पर मंगलवार की रात पटना सिंगरौली पलामू एक्सप्रेस ट्रेन पर नादौल स्टेशन के पास पथराव हुआ है। इसमें लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया।

बताया जाता है कि पटना गया पैसेंजर ट्रेन नंबर 03211 को किसी कारण कैंसिल किया गया था। पटना सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन पर लोकल पैसेंजर की भीड़ हो गई। सभी पैसेंजर ने नदौल स्टेशन के पास उतरने के लिए एक्सप्रेस ट्रेन का वैक्यूम काटा और ट्रेन से उतरने लगे।

लोको पायलट आशीष रंजन सिंह वैक्यूम एसपी को ठीक करने के लिए नीचे उतरे थे, तभी कुछ सामाजिक तत्वों ने उन पर पथराव कर दिया। पायलट का सिर फट गया। आनन-फानन उसे इलाज पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग 1 घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही जिससे रेल यात्रियों में खलबली मच गई।

हादसे के बाद लोको पायलट ने ट्रेन को नदौल स्टेशन पर खड़ा कर दिया और आगे जाने से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी और रेल पुलिस मौके पर पहुंची और लोको पायलट को समझा बुझाकर करीब एक घंटे बाद आगे के लिए रवाना कर दिया। इस दौरान कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रूकी रहीं।

Share This Article